Skip to main content

Posts

Showing posts with the label paid media

भारतीय मीडिया और हम

एक पत्रकार या मीडिया का क्या उद्देश्य होना चाहिए?यह प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण है और हम सभी को इस प्रश्न के जवाब के बारे मे सोचना चाहिए। मेरे अनुसार मीडिया का मूल उद्देश्य खबर को सच्चाई के साथ प्रकाशित, प्रचारित या प्रसारित करना होना चाहिए।अब प्रश्न यह है कि मीडिया अपने उद्देश्य में सफल हो रहा है या नही? थोड़ा सा गंभीरता से सोचेंगे तो समझ आ जायेगा कि कुछ भी सही नही हो रहा है।ऐसा क्या हो गया भाई जो मीडिया भटक रहा है? एक वक्त था जब प्रेस का एकमात्र उद्देश्य अपने अखबार या पत्रिका के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना व स्फूर्ति पैदा करना होता था।आज प्रेस या मीडिया अपने अखबार या चैनल के माध्यम से ताकतवर लोगो के ऐजेंडे को प्रोपेगैंडा मे बदल कर पैसा कमाती है। कुछ ईमानदार मीडिया व पत्रकार अभी बचे हैं जो अपने काम को बखूबी कर रहे हैं। ओबामा के उस बयान को अवश्य सुनना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा कि "पत्रकार को चमचा नही होना चाहिए, उसे संदेहवादी होना चाहिए"। इंडियन एक्सप्रेस के चीफ एडिटर राजकमल झा  ने एक सम्मान समारोह में कहा कि " ये बहुत अहम है ,खासतौर पर ऐसे समय में जब पत्रकारों ...